Post Contents
नमस्कार दोस्तों आपका अपनी वेबसाइट humsikhatehain.com पर बहुत बहुत स्वागत है। आज हम सभी छात्रों के लिए राजनीति से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न व् उत्तर लेकर आये है। आपको यह प्रश्नोत्तर हिंदी भाषा में पड़ने को मिलेंगे। यह प्रश्न व् उत्तर हर प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कृपया एक बार धेयानपूर्वक पढ़ ले।
राजनीति से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न व् उत्तर
- किस राज्य की विधान सभा की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? – उत्तर प्रदेश
- प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है? – प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति
- भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? – भारत शासन अधिनियम 1935 से
- किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? – 1975 में
- जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? – नीलम संजीव रेड्डी
- कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? – लोकसभा का अध्यक्ष
- दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? – सदन के अध्यक्ष
- 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? – महात्मा गाँधी
- संसद पर होने वाले ख़र्चों पर किसका नियंत्रण रहता है? – नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
- राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन हैं? – वी.एस.रमा देवी
- संघीय मंत्रिपरिषद से त्यागपत्र देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे? – श्यामा प्रसाद मुखर्जी
- भारत के संपरीक्षा और लेखा प्रणालियों का प्रधान कौन होता है? – भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
- लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है? – लोकसभा के सदस्य
- कौन उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री बनी? – सुचेता कृपलानी
- प्रथम लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कितनी थी? → 1874
- भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री कौन रहे हैं? – सरदार वल्लभ भाई पटेल
- भारत की पहली महिला केंद्रीय मंत्री कौन थी? – राजकुमारी अमृत कौर
- दादरा एवं नगर हवेली किस न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है? – मुम्बई उच्च न्यायालय
- मूल संविधान में कितने मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख था? – 0
- भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी ‘आत्मा’ की संज्ञा प्रदान की गयी है? – प्रस्तावना
- केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है? – एर्नाकुलम
- . भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णत: लागू हुआ? – 26 जनवरी, 1950
- पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कब की गई? – 26 अक्टूबर, 1962
- डोगरी भाषा किस राज्य में बोली जाती है? – जम्मू और कश्मीर
- भारत के नागरिकों को कितने प्रकार की नागरिकता प्राप्त है? – एक
- भारतीय स्वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्वीकृति मिली? – 21 जुलाई 1947
- भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? – 22
- बिक्री कर कौन लगाता है? – राज्य सरकार
- भारत की सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर कौन होता है? – राष्ट्रपति
- केन्द्रीय मन्त्रिपरिषद किसके लिए उत्तरदायी होती है? – लोकसभा
- संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है? – लोकसभा अध्यक्ष
- राज्यसभा की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है? – 30 वर्ष
- गांधीजी ने सर्वप्रथम भारत में सत्याग्रह का प्रयोग कहाँ किया ? – चम्पारन में
- भारत छोड़ो आन्दोलन कांग्रेस ने कब शुरू किया था ? – 1942
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय कहाँ है ? – नागपुर
- नमक सत्याग्रह के दौरान निम्नलिखित में से कौन गांधीजी से जुड़े ? – सरोजिनी नायडू
- लोक सभा का उम्मीदवार होने के लिए अल्पतम उम्र क्या है ? – 25