जैसा कि हम और आप सभी लोग जानते हैं, आज चाइना और हमारे भारत देश के बीच काफी तनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने करीब 224 से भी अधिक चाइनीस एप्लीकेशन को भारत देश में प्रतिबंधित कर दिया है। हमारे देश में लगभग सभी चाइनीस ऐप अच्छा पैसा कमा रहे थे, जिसकी वजह से उनकी अर्थव्यवस्था में भी काफी सुधार हो सका था।
हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने आत्म निर्भर भारत एवं चीनी माहौल को देखते हुए स्वदेशी चीजों को बढ़ावा प्रदान करने का संकल्प लिया है और उनके इसी संकल्प को साकार करने के लिए भारतीय गेमिंग कंपनी एंकोर ने Fau-g नामक गेम को भारतीय बाजार में pub-g के जगह पर लॉन्च करने का संकल्प लिया है। हमारे देश में पब्जी गेम की इतनी लोकप्रियता थी कि, इसके करीब 5 करोड़ से भी अधिक भारतीय यूजर मौजूद थे।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि, फौजी गेम क्या है ? इसे कैसे डाउनलोड करें ? इसे बनाने वाली कंपनी कौन सी है ? और इसके सीईओ कौन है ? एवं फौजी गेम को भारतीय बाजार में कब तक लांच किया जाएगा ? । यदि आप इन सभी सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आप हमारे इस लेख को अंतिम तक अवश्य पढ़ें। आपको इस विषय से संबंधित हमारे इस लेख में अवश्य जानकारी प्राप्त होगी।

Faug Game Apk Download कैसे करे
Fau-g गेम क्या है?
Full information about Fau-g game application in Hindi: यदि आप Fau-g गेम के बारे में जानना चाहते हैं, यह कैसा होगा ? और यह किस प्रकार से गेम लवर के लिए काफी पसंदीदा होगा ?, तो चलिए जानते हैं। जिस प्रकार से चाइनीस गेम “प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड” यानी कि पब्जी हमारे देश के लोगों द्वारा खेला जाता था, उसी प्रकार से यह भारत में निर्मित Fau-g गेम को भी बड़ी ही आसानी से खेला जा सकेगा।
इस गेम में आपको वह सभी गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाले हैं, जो आपको पब्जी गेम में मिला करते थे। Fau-g game मुख्य रूप से आर्मी मिशन के ऊपर आधारित होगा और इस गेम में बैटल के दौरान भारतीय आर्मी के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे हैं, वेपन को सभी फौजी प्लेयर इस्तेमाल कर सकेंगे और एक प्रकार से मनोरंजन के साथ-साथ एक भारतीय फौजी के भावनाओं को भी Fau-g game के जरिए आसानी से समझ सकेंगे।
इस गेम की सबसे खास बात यह है, कि इस गेम का जितना भी रेवेन्यू होगा, उन रेवेन्यू में से 20% का हिस्सा “भारत के वीर” ट्रस्ट को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रस्ट शहीद हुए भारतीय आर्मी के नव जवानों के परिवारों को कुछ सहायता प्रदान करने का कार्य करती है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो Fau-g गेम भारत में आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं चीनी सामानों के बहिष्कार के रूप में एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाली है।
Fau-g game को किसने बनाया है
faug Game का निर्माता कौन है और इसे किस देश द्वारा बनाया जा रहा है अब आप सभी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा, कि आखिर इस पब्जी गेम के अल्टरनेटिव Fau-g गेम को कौन सी कंपनी बना रही है ? एवं इस गेम को किस देश द्वारा निर्मित किया जा रहा है ?।
Fau-g गेम को बनाने वाली कोई विदेशी कंपनी नहीं अपितु यह हमारे देश की ही Ncore नामक एक प्राइवेट कंपनी है जो की भारत में 11 जनवरी वर्ष 2013 से गेम पब्लिश करने का कार्य करती है। मुख्य रूप से इस कंपनी को चलाने का कार्य 6 लोग करते हैं। जिनका वर्णन इस प्रकार से निम्नलिखित है।
- दयानिधि एमजी :-
यह कंपनी के सीईओ है और इन्होंने ही इस कंपनी को खड़ा करने का कार्य किया है। - विशाल गोंडल :-
यह कंपनी के सलाहकार और निवेशक के रूप में कार्य करते हैं। - गणेश हांडे :-
यह कंपनी के मुख्य संचालक अधिकारी का कार्य करते हैं। - थारा जैकब :-
यह एक महिला है और यह एक प्रकार से मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में कंपनी के अंदर कार्य करती हैं। - अरिंदम मित्रा :-
अरिंदम मित्रा जी इस कंपनी में एसोसिएट निदेशक का कार्य करते हैं। - मनोहर रेड्डी :-
कंपनी के सभी प्रकार के प्रोडक्ट को लीड करने का कार्य इन के अंतर्गत आता है।यह कुछ ऐसे मुख्य अधिकारी हैं, जो भारत में इस कंपनी को संचालन करने का कार्य करते हैं। इस कंपनी का भविष्य इन सभी मुख्य अधिकारियों के ऊपर ही निर्भर करता है।
Ncore creative technology private limited कंपनी के विषय में कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी ? (Some important information about the company that created the Fau-g game )
Important information about Ncore company in Hindi: चलिए आप सभी लोगों को इस कंपनी के बारे में और विस्तार पूर्वक से एक टेबल के माध्यम से बताते हैं, जो इस प्रकार से नीचे दर्शाए गए हैं।
CIN | U72900RJ2013PTC041271 |
Date of Incorporation | 11 Jan 2013 |
Status | Active |
Company Category | A company limited by shares |
Company Sub-category | Non-govt company |
Company Class | Private |
Business Activity | Business Services |
Authorized Capital | 1.0 lakhs |
Paid-up Capital | 1.0 lakhs |
Paid-up Capital % | 100.0 |
Registrar Office City | Jaipur |
Registered State | Rajasthan |
Registration Number | 41271 |
Registration Date | 11 Jan 2013 |
Listing Status | Unlisted |
AGM last held on | 16 Aug 2017 |
Balance Sheet last updated on | 31 Mar 2017 |
Fau-g गेम का पूरा नाम क्या है?
Full form of Fau-g mobile game in Hindi: इस गेम को फीयरलेस एंड यूनाइटेड गार्ड्स (fearless and United guards) के फुल फॉर्म के नाम से जाना जाता है। जिसे शॉर्ट फॉर्म में Fau-g के नाम से पुकारा जा रहा है।
Fau-g गेम को खेलने के लिए हमें किस चीज की आवश्यकता पड़ेगी ?
What kind of system requirement we need to play Fau-g game in Hindi:
वास्तव में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है, कि Fau-g गेम को खेलने के लिए हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी ? । वैसे तो इस गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर आसानी से खेला जा सकता है, फिर भी आइए जानते हैं, आपको इसे खेलने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- एक बेहतरीन लेटेस्ट एंड्राइड सिस्टम :-
इस गेम को खेलने के लिए आपके पास एंड्राइड 0 के बाद का कोई भी लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन का ऑपरेटिंग सिस्टम्स चाहिए होगा अर्थात यह सभी लेटेस्ट एंड्राइड सिस्टम में आसानी से चलने में कारगर है। - कम से कम 4GB रैम :-
इस गेम का बेहतरीन अनुभव प्राप्त करने के लिए एवं बिना हैंग किए गेम को खेलने के लिए कम से कम आपको 4GB रैम वाले मोबाइल फोन की आवश्यकता पड़ेगी, तभी गेम आपके फोन में आसानी से बेहतरीन gaming experience के साथ आसानी से चल सकेगा। - एक अच्छे क्वालिटी का इंटरनेट कनेक्शन :-
Basically इस गेम को ऑनलाइन रूप में ही खेला जा सकता है। इसीलिए आपको एक अच्छे एवं फास्ट क्वालिटी वाले इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी। इन सभी चीजों को यदि आप ध्यान में रखकर इस गेम को खेलेंगे, तो आपको बहुत ही अच्छा gaming experience प्राप्त होने वाला है।
Faug Game Apk Download करने के लिए हमें कितना जीबी इंटरनेट डाटा खर्च करना होगा ?
Fau-g game size information in Hindi: इस गेम को एंड्राइड फोन में डाउनलोड करने के लिए आपको खून 1.5 जीबी डाटा खर्च करना पड़ सकता है और वहीं पर आपको आईओएस प्लेटफॉर्म पर इसे डाउनलोड करने के लिए 1.8 जीबी डाटा खर्च करना पड़ेगा। अर्थात आप इस गेम को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म से आसानी से डाउनलोड करके खेल सकते हैं।
Fau-g गेम के कौन-कौन से बेहतरीन फीचर हैं ? (Top feature information about Fau-g game in Hindi)
Top features in Fau-g game in Hindi: अब चलिए हम आप सभी लोगों को इस गेम के कुछ विशेष फीचर के बारे में बता देते हैं, जो इस प्रकार से नीचे वर्णित किए गए हैं।
- इस गेम में आपको बेहतरीन एक्शन आर्मी मिशन का एक्सपीरियंस प्राप्त होगा और आपको एक बेहतरीन क्वालिटी का ग्राफिक भी मिलेगा, जो आपकी गेमिंग एक्सपीरियंस को और भी बढ़ाएगा।
- आप इस गेम में अपनी टीम को बनाकर आसानी से मिशन को कंप्लीट कर सकते हैं और गेम को जीत सकते हैं।
- जिस प्रकार से आपको पब्जी गेम में मैप्स मिला करते थे, उसी प्रकार से आपको इस गेम में भी बेहतरीन मैप का एक्सपीरियंस मिलेगा।
- Fau-g game के अंदर भी आपको समय-समय पर ड्रॉप्स मिलते रहेंगे।
- इस गेम में भारतीय आर्मी के जीवन एवं उनके अनुभव को दर्शाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आप भी एक सोल्जर का अनुभव प्राप्त कर सकें।
- हमारी जो भी भारतीय आर्मी weapon को इस्तेमाल करती है, उसी weapon का इस्तेमाल आप इस गेम को खेलने के दौरान कर सकेंगे।
- इस गेम के जरिए भारत के नागरिकों में भारतीय आर्मी के प्रति और जागरूकता को फैलाने का कार्य किया जाएगा।
- Fau-g game पूरी तरह से भारतीय टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके और भारतीय लोगों द्वारा ही बनाया गया है, अतः यह पूर्णता भारतीय गेमिंग एप है।
- आज हमारे भारत देश में भी इस प्रकार के आकर्षित game का निर्माण किया गया है, जो हमारे भारतीय लोगों के लिए एक गर्व की बात होगी।
- भारत के वीर संस्था भारतीय आर्मी के हित से जुड़े कार्यों को करती है और इस गेम के 20% कमाई का हिस्सा इसी संस्था को प्रदान किया जाएगा, ताकि वह भारतीय आर्मी के हित से जुड़े कार्यों को करने में सक्षम हो सके।
Fau-g गेम को एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफार्म पर कैसे डाउनलोड किया जा सकता है ? ( How to download Fau-g game Apk on Android and iOS platform)
Guide for download Fau-g game on android and IOS platform in Hindi: इस गेम को आप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर डाउनलोड करके आसानी से खेल सकते हैं। हम आप सभी लोगों को इस गेम को डाउनलोड करने के दोनों ही प्लेटफार्म के तरीकों के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं, आप किस प्रकार से Fau-g गेम को अपने एंड्रॉयड और आईओएस मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं ? ।
- Android phone में Fau-g गेम को कैसे डाउनलोड करें : (how to download Fau-g game on Android mobile phone in Hindi)
- Android mobile में Fau-g गेम डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अपने प्ले स्टोर को खोलना होगा।
- गूगल प्ले स्टोर ओपन होने के बाद आपको यहां पर सर्च बॉक्स में Fau-g लिखकर सर्च करना है।
- सब करने के बाद आपके सामने यह एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए आ जाएगी।
- बस आपको “इंस्टॉल” के विकल्प पर क्लिक करना है और अपने फोन में इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल कर लेना।ध्यान दें :- अभी गूगल के प्ले स्टोर में इस एप्लीकेशन को लॉन्च नहीं किया गया है और आपको इसी नाम से मिलती-जुलती कई सारी एप्लीकेशन इस समय मिल जाएगी, परंतु उन्हें अपने फोन में इंस्टॉल करना बहुत ही घातक हो सकता है। जैसे ही इस गेमिंग एप को ऑफिशल रूप से गूगल प्ले स्टोर पर लांच किया, जाएगा वैसे ही हम आपको इस लेख के माध्यम से अपडेट करेंगे।
- iOS mobile में कैसे Fau-g game ko इंस्टॉल करें : ( how to install Fau-g app on iOS mobile phone in Hindi)
- अपने आईएएस मोबाइल में Fau-g ऐप को इंस्टॉल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना आईओएस का एप स्टोर ओपन करना है।
- App store को ओपन करने के बाद इसके सर्च बॉक्स में आपको Fau-g लिखकर सर्च कर देना है।
- सर्च करते ही आपके सामने आपका परिणाम प्रदर्शित होगा। अब आसानी से इस गेम ऐप को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।ध्यान दें :- हो सकता है, कि आपको ऐप स्टोर पर भी इस एप्लीकेशन का डुप्लीकेट एप्लीकेशन मिल जाए, परंतु आपको इस गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम पढ़कर ही इसे डाउनलोड करना है। यदि कोई भी एप्लीकेशन इस गेम को समझकर डाउनलोड करते हैं, तो हो सकता है, आपके फोन को किसी भी प्रकार की हानि पहुंचे इसलिए सतर्क रहें।
Fau-g game को बनाने में कुल कितना खर्चा आया है ? (What is the total cost of making a Fau-g game)
Investment information for creating Fau-g game in Hindi: इस गेम को बनाने का कोई भी ऑफिशियल खर्च सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया गया है। जैसे ही कंपनी इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी को सार्वजनिक करेगी, तो हम आपको अवश्य इस लेख के माध्यम से बताएंगे।
Fau-g गेम को कब तक लांच किया जाएगा एवं इसका निर्माण कब से किया जा रहा है ? ( When will the Fau-g game be launched and when is the application under construction )
Launch information about Fauji game in Hindi: आधिकारिक सूचना के अनुसार इस गेम को बढ़ाने का कार्य मई-जून वर्ष 2020 से चालू किया गया है और उम्मीद है, कि वर्ष 2020 के अक्टूबर महीने के अंत तक इसे आधिकारिक रूप से लांच कर दिया जाएगा।
Fau-g गेम को ऑफिशियल रूप से कब और किसने अनाउंस किया था ? ( When and who officially announced the Fau-g game)
4 सितंबर को भारतीय बॉलीवुड के जाने-माने एवं सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार जी ने अपने टि्वटर हैंडल पर आधिकारिक रूप से इस एप्लीकेशन को अनाउंस किया है। उन्होंने बताया, कि प्रधानमंत्री जी के आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एवं स्वदेशी के सपनों को साकार करने के लिए भारत में इस गेमिंग एप को बनाने का कार्य किया जा रहा है।
निष्कर्ष : –
हमें उम्मीद है, कि आप सभी लोगों को फौजी एप क्या है ? एवं इससे जुड़े हुए सभी प्रकार की जानकारी को पढ़ने में हमारा यह लेख काफी सहायक होगा। हमने आज के इस अपने महत्वपूर्ण लेकर जरिए आप सभी लोगों को फौजी ऐप के बारे में सारी जानकारी को प्रदान करने का प्रयास किया है और हमें उम्मीद है, कि आप सभी लोगों को अब इस विषय से संबंधित किसी अन्य लेख को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी।
यदि आप सभी लोगों को ऐसा लगता है कुछ ऐसी जानकारियां हैं जो इस लेख में होनी चाहिए या फिर कुछ ऐसी जानकारी जो इस लेख में नहीं होनी चाहिए यदि इस विषय से संबंधित किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स का प्रयोग कर सकते हैं। हम आपकी टिप्पणी का अवश्य प्रतिक्रिया करेंगे और आपके द्वारा बताए गए सुझाव को हम अपने लेख में अवश्य कार्यान्वयन करने का अवश्य प्रयास करेंगे।
FAQ:
- प्रश्न: Fau-g गेम को क्या सुपर स्टार अक्षय कुमार जी ने बनाया है ?
उत्तर:- जी बिल्कुल भी नहीं इस एप्लीकेशन को बनाने का कार्य भारतीय गेमिंग निर्माण कंपनी Ncore कर रही है, परंतु सुपरस्टार अक्षय कुमार इस कंपनी के साथ खड़े हैं और अपने विचारों को भी इनके साथ साझा कर रहे हैं। - प्रश्न: Fau-g game को क्या पूर्ण रूप से भारत में ही बनाया गया है ?
उत्तर :- जी बिल्कुल इस एप्लीकेशन को पूरी तरह से भारत में ही बनाने का कार्य किया जा रहा है। - प्रश्न: क्या पब्जी की तरह ही फौजी गेम भी हमें एक अच्छा एक अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा ?
उत्तर :- जी बिल्कुल आपको इस गेम में भी पब्जी के जैसे ही बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। - प्रश्न: Fau-g गेम को डाउनलोड करने के लिए क्या हमें किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा ?
उत्तर :- इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा । - प्रश्न : Fau-g गेम को कब भारत में लांच किया जाएगा ?
उत्तर :- इस गेम को भारत में लगभग वर्ष 2020 के अक्टूबर माह के अंतिम तक लॉन्च करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी इस गेम को लांच करने से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है। - प्रश्न : Fau-g गेम को क्या हम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लेटफार्म पर डाउनलोड कर सकते हैं ?
उत्तर :- जी बिल्कुल आप इस गेम को आसानी से अपने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस में इस्तेमाल कर सकते हैं। - प्रश्न : Fau-g गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम क्या है ? उत्तर :- Fau-g गेम का निर्माण भारती गेमिंग कंपनी Ncore कर रही है।
- प्रश्न: Ncore company के मालिक का क्या नाम है ?उत्तर :- Ncore company के सीईओ का नाम दयानिधि एमजी है।